काम की बात: गाजियाबाद में चार और आदर्श सड़कें बनेंगी, पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (शहरी) योजना के फेज-4 में चार और सड़कों को आदर्श बनाया जाएगा। इस योजना में फेज-एक और दो का काम चल रहा है। फेज-तीन का काम भी जल्दी शुरू होगा। 

गाजियाबाद में चार और आदर्श सड़कें बनेंगी, पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे

गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (शहरी) योजना के फेज-4 में चार और सड़कों को आदर्श बनाया जाएगा। इस योजना में फेज-एक और दो का काम चल रहा है। फेज-तीन का काम भी जल्दी शुरू होगा। शासन ने फेज-4 में चार और सड़कों को आदर्श बनाने की डीपीआर नगर निगम से मांगी है।

नगर निगम मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (शहरी) योजना में सड़कों का निर्माण करा रहा है। सड़कों पर जाम की समस्या न रहे और लोगों को सभी सुविधा मिले, इसका ध्यान में रखकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़कों के किनारे हरियाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।

इस योजना के तहत दो चरणों का काम ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चल रहा है। तीसरे चरण में इंदिरापुरम क्षेत्र के बालाजी मंदिर से कैप्टन मनोज पांडे मार्ग होते हुए सुचेता कृपलानी मार्ग तक करीब 3.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। वैशाली में मदन मोहन मालवीय मार्ग से नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल होते हुए आशीर्वाद ग्रीन्स तक करीब 2.8 किलोमीटर लंबा मार्ग भी शामिल है।

कौशांबी में वेव मॉल से ईडीएम मॉल को जोड़ने वाला करीब 1.6 किलोमीटर लंबा मार्ग भी आदर्श बनेगा। इसके साथ ही विजयनगर में एनएच-9 से थाना रोड होते हुए गौशाला रोड तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का भी आदर्श बनाया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण फेज-3 में कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। नई प्रस्तावित सड़कों लिए शासन ने डीपीआर मांगी है। अधिकारी का दावा है कि डीपीआर जल्दी शासन को भेज दी जाएगी।

फेज-4 में इन सड़कों को शामिल किया

निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि फेज-4 में चार सड़कों को आदर्श बनाया जाएगा। चारों सड़कों को चिह्नित कर लिया है। सड़कों के निर्माण पर 160 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स चौराहे से जीटी रोड, सेन चौक से होते हुए शहीद चौक और भागीरथ चौक से एनएच-9 तक सड़क आदर्श बनेगी। पीएनबी वाली सड़क और मदन मोहन मालवीय रोड से अशोक रोड को आदर्श बनाया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया शासन से सड़कों पर चर्चा हो गई है। शासन ने डीपीआर मांगी है। डीपीआर जल्दी शासन को भेज दी जाएगी।

इस तरह सड़कें विकसित होंगी

चारों सड़कों के आदर्श रूप में विकसित होने के बाद यहां न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को अब तक होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। इन सभी सड़कों पर फुटपाथ, जल निकासी व्यवस्था, हरित पट्टी, प्रकाश व्यवस्था और संकेतक लगाए जाएंगे। वाहन चालक फुटपाथ पर नहीं जा सकेंगे। यहां सीवर, विद्युत, पेयजल, फोन और इंटरनेट की लाइनें भी भूमिगत होंगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।