काम की बात: यमुना सिटी में लगेंगी 5 नई फैक्ट्रियां, साढ़े 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजागार

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

एनसीआर के नए शहर यमुना सिटी में लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए यहां पर 450 करोड़ के निवेश से ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स और रेडिमेड कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री समेत 5 इकाइयां लगाई जाएंगी, जिनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Workers stitch dresses at a garment manufacturing unit in Noida, India, August 27, 2025. REUTERS File Photo
यमुना सिटी में खुलेंगी 5 नई फैक्ट्रियां

यमुना सिटी में रेडिमेड गारमेंट्स समेत ऑटोमोबाइल्स के पार्ट बनेंगे। इसके लिए पांच इकाइयां स्थापित की जाएगी। यह इकाई क्षेत्र में लगभग 450 करोड़ का निवेश करेगी, इनमें 4,300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग अलग सेक्टरों में पांच औद्योगिक इकाइयों को भूमि का आवंटन किया गया है। इनमें तीन इकाई रेडिमेड गारमेंट्स की होगी जबकि एक इकाई में ऑटो मोबाइल उद्योग के लिए उन्नत रोटेशनल मोल्डिंग से उत्पाद बनेंगे तथा दूसरी में नालीदार गत्ते के डिब्बों की पैकेजिंग होगी। रेडिमेट की तीनों कंपनियों को सेक्टर-29 स्थित अपेरल पार्क में भूमि आवंटित की गई है। इनमें मैसर्स साहू एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 2.5 एकड़ भूमि दी गई है। जोकि कुल 74.21 करोड़ का निवेश करेगी और 1050 रोजगार उपलब्ध कराएगी।

मैसर्स सीएंडआर टेक्सटाइल को चार एकड़ भूमि दी गई है, यह इकाई 102.26 करोड़ का निवेश कर 2000 रोजगार उपलब्ध कराएगी। वहीं, मैसर्स एसएबीएस एक्सपोर्ट्स इंटरनेशनल को 4 एकड़ भूमि दी गई है, जोकि क्षेत्र में कुल 86.98 करोड़ का निवेश कर कुल 500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।

ऑटोमोबाइल उद्योग को पंख लगेंगे

सेक्टर-8डी में सिमप्लास्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इकाई तीन एड़क में स्थापित होने से क्षेत्र में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उन्नत रोटेशनल मोल्डिंग तकनीक से बनने वाले प्लास्टिक उत्पादों का स्थानीय स्तर पर निर्माण होगा। इन उत्पादों की मांग ऑटोमोबाइल, कृषि, औद्योगिक उपकरण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। ऐसे उत्पादों के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता रहती है।

उत्पादन से निर्भरता कम होगी

सेक्टर-8डी में मैसर्स परफेक्ट पैक की इकाई चार एकड़ में स्थापित होने से नालीदार गत्ते की पैकेजिंग सामग्री का स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा। ई-कॉमर्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एफएमसीजी, फार्मा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में ऐसे बॉक्स की मांग लगातार बढ़ रही है। स्थानीय उत्पादन शुरू होने से यह निर्भरता कम होगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsयमुना सिटी में लगेंगी 5 नई फैक्ट्रियां, साढ़े 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजागार