Hindi Newsएनसीआर NewsFive criminals who committed crimes on trains and traveled by flight were arrested by the police at IGI airport
ट्रेनों में वारदात कर फ्लाइट से घूमते थे, सिर्फ खास लोगों को बनाते थे निशाना; IGI एयरपोर्ट पर धराए 5 अपराधी

ट्रेनों में वारदात कर फ्लाइट से घूमते थे, सिर्फ खास लोगों को बनाते थे निशाना; IGI एयरपोर्ट पर धराए 5 अपराधी

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतर्राज्यीय ट्रेन चोरी गैंग से जुड़े पांच वॉन्टेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस कार्रवाई को रेलवे पुलिस से मिली सूचना पर अंजाम दिया।

Dec 02, 2025 04:52 pm ISTSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ट्रेन में लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गैंग के पांच आरोपियों को IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गैंग के सदस्य ट्रेनों में सफर करने वाले अमीर यात्रियों को निशाना बनाते हुए उनके सामान से सोना, नगदी और अन्य कीमती चीजें चुराते थे। पुलिस ने इस कार्रवाई को महाराष्ट्र के मिराज रेलवे पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के आधार पर अंजाम दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच ने बताया कि 26 नवंबर, 2025 को महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेन से 10 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी हुई थी। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मिराज रेलवे पुलिस स्टेशन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद 30 नवंबर को AEKC/क्राइम ब्रांच को मिराज रेलवे पुलिस स्टेशन से एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उस वारदात में शामिल पांच वॉन्टेड आरोपी गोवा से फ्लाइट के जरिए दिल्ली आ रहे हैं और IGI एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे।

इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की एक टीम IGI एयरपोर्ट पहुंची, जाल बिछाया और कड़ी निगरानी के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान हवा सिंह, अमित कुमार, कुलदीप, अजय और मोनू के तौर पर हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस को 177 ग्राम चांदी के गहने मिले, जिसे उन्होंने दूसरे यात्रियों से चुराया था। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, 'हवा सिंह, अमित कुमार, अजय और मोनू ने 26 नवंबर को हुई वारदात के मामले में अपना हाथ होने की बात कबूल की।' जिसके बाद उन्हें सेक्शन 35 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि, 'गिरफ्त में आए आरोपी एक कुख्यात गैंग के सदस्य हैं जो AC कोच और लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते हैं, खासकर उन लोगों को जो अमीर दिखते हैं या जिनके पास सोने के गहने होते हैं। यह गैंग चोरी करने के लिए अक्सर दिल्ली से ट्रेन और बस से अलग-अलग शहरों में जाता है। सभी आरोपी पहले भी कई बार ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।'

इस बीच एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजधानी में आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रॉबरी केस को सुलझाया है और एक इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पिछले हफ्ते बुराड़ी में एक सीनियर सिटीजन को टारगेट किया था। इस तेज कार्रवाई से न सिर्फ 3.5 लाख रुपए की डकैती की वारदात सुलझी है, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी के आउटर बेल्ट में चल रहे एक बड़े, व्यवस्थित नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है।

यह वारदात पिछले महीने 27 नवंबर को हुई थी, जब एक बुज़ुर्ग आदमी ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की बुराड़ी ब्रांच से 3.5 लाख रुपए निकाले थे। उन्हें पता नहीं था कि बैंक के अंदर सामान्य ग्राहक बनकर आए पांच लुटेरों ने उनके बड़े ट्रांज़ैक्शन को देखने के बाद उन्हें पहले ही टारगेट बना लिया था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।