गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर की थी फायरिंग, नांदल गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के कन्हई गांव में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के दो शार्प शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर की थी फायरिंग, नांदल गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

गुरुग्राम के कन्हई गांव में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के दो शार्प शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40, 39 और 17 की ज्वाइंट टीमों ने पंजाब में छापेमारी कर इन दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले गुरशेर सिंह उर्फ शेरा और जसपाल उर्फ बबल के रूप में हुई है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दोनों पर हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर दीपक नांदल और सौरभ यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते नांदल ने यह हमला करवाया था।

हत्या करने के इरादे से आए थे शूटर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सौरभ यादव की हत्या के इरादे से आए थे और उन्होंने ही पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने रेकी की थी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे।

आरोपियों की पहचान रोहतक के अशोक उर्फ पहलवान, मनोज काबर, सोनीपत के सुमित और विक्की के रूप में हुई थी। इन्होंने ही शूटरों को घटना स्थल की जानकारी दी थी और भागने के लिए बाइक व हथियार मुहैया कराए थे।

सुरक्षा में तैनात सिपाही को लगी थी दो गोलियां

3 मई को रात को बाइक सवार बदमाशों ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर के बाहर फायरिंग की थी। यहां चार राउंड फायरिंग की गई, दो गोलियां घर के बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही को लगी थी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सिपाही कुलबीर को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरभ यादव को पहले ही दीपक नांदल गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। उसे काफी समय से विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आ रहे थे। नांदल गैंग ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें गैंग के लोग हमले की जिम्मेदारी लेते नजर आए थे।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।