Hindi Newsएनसीआर Newsfirecrackers were burst yet aqi was maintained delhi cm rekha gupta on pollution in htls 2025
पटाखे फोड़े, पुरानी गाड़ियां भी चल रहीं; लेकिन AQI मेंटेन; पलूशन पर रेखा गुप्ता- VIDEO

पटाखे फोड़े, पुरानी गाड़ियां भी चल रहीं; लेकिन AQI मेंटेन; पलूशन पर रेखा गुप्ता- VIDEO

संक्षेप:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2025 में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को एक लिगेसी प्रॉब्लम करार देते हुए कहा कि पलूशन को कंट्रोल करने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं हो सकती है।  

Dec 06, 2025 07:19 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को एक पुरानी समस्या करार दिया। उन्होंने शनिवार को हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि पलूशन को कंट्रोल करने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं हो सकती है। पलूशन कम करना एक सतत प्रक्रिया है। हमारी सरकार इस बारे में लगातार काम कर रही है। यही कारण है कि दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद भी एक्यूआई काबू में रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिवाली भी मनाई और एक्यूआई भी काबू में रखा

पिछले साल दिवाली पर जितना एक्यूआई था उतना इस साल भी रहा। इस तथ्य के जिक्र पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसका मतलब कि यदि पटाखे जलने के बाद भी एक्यूआई काबू में रहा तो इसका मतलब है कि हमारी सरकार की ओर से कुछ न कुछ तो प्रयास जरूर हुए हैं जिसके कारण एक्यूआई बेहतर हुआ है। इन प्रयासों का नतीजा ही है कि दिल्ली ने दिवाली भी मनाई और एक्यूआई भी काबू में रखा।

पुरानी गाड़ियों को भी चला रहे

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज भी 10 साल और 15 साल पुरानी गाड़ियों को चला रहे हैं। एक समय ऐसा था जब ये पुरानी गाड़ियां बैन हो रही थीं। आज पुरानी गाड़ियां चल रही हैं। आज हम दिवाली मना रहे हैं। यमुना जी पर छठ मना रहे हैं। फिर भी एक्यूआई काबू में रखकर चल रहे हैं। ट्रैफिक बढ़ा, गाड़ियां बढ़ीं लेकिन फिर भी आप पलूशन में कमी जरूर पाएंगे। ऐसा इसलिए कि हमारी सरकार ने उन तमाम कदमों को उठाया जिनको उठाए जाने चाहिए थे।

AQI में गेम पर दिया जवाब

इस सवाल पर कि कुछ लोगों का कहना है कि आप एक्यूआई में गेम कर रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि आप उन जगहों पर ही छिड़काव कर रहे हैं जहां एक्यूआई मापने वाले सिस्टम लगाए गए हैं। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज जो मॉनीटरिंग टॉवर हैं, पिछली सरकारों के लगाए गए हैं। हॉटस्पॉट वो जगहें होती हैं जहां पलूशन ज्यादा होता है। वहां पानी का छिड़काव किया जाता है। फिर स्प्रे उन्हीं जगहों पर तो किए जांएगे ताकि पलूशन ना फैले।

ये भी पढ़ें:पलूशन लिगेसी प्रॉब्लम, लॉकडाउन समाधान नहीं; CM रेखा गुप्ता ने गिनाए फैक्टर
ये भी पढ़ें:साफ हवा चाहिए तो दिल्ली में लगाना होगा कोविड जैसा लॉकडाउन; किसने दिए सुझाव?
ये भी पढ़ें:छठ में वासुदेव घाट पर बनाई गई मिनरल वाटर वाली यमुना? CM रेखा गुप्ता ने दिया जवाब

मॉनीटर पर स्प्रे करने से डाउन नहीं होता AQI

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मॉनीटर पर स्प्रे करने से एक्यूआई डाउन नहीं होता है। एक्यूआई को काबू में करने के लिए पानी का छिड़काव एक सलूशन है जिसे हम कर रहे हैं और पिछली सरकारें भी करती थीं। स्प्रे हॉटस्पॉट पर ही किए जाते हैं। वो (आम आदमी पार्टी के नेता) कुछ भी कह सकते हैं।

सारे वादे निभाएंगे, चल रहा काम

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार जो 11 साल में नहीं कर पाई वो उम्मीद कर रहे हैं कि भाजपा सरकार जरूर कर लेगी। यही कारण है कि वो हम पर विश्वास जता रहे हैं। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद कहना चाहती हूं। हम कर के दिखाएंगे। हम सारे वादे निभाएंगे। उन पर लगातार काम हो रहा है। दिल्ली की जनता ही नहीं वो लोग (AAP नेता) भी इसे देख रहे हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।