गाजियाबाद की अवंतिका सोसायटी में लगी भीषण आग, सर्च ऑपरेशन जारी; तीन कुत्तों की मौत
गाजियाबाद के अवंतिका 2 सोसायटी के तीसरे फ्लोर पर भीषण आग लग गई है। इस दौरान कई लोग अंदर फंस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाह की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गाजियाबाद के अवंतिका 2 सोसायटी के तीसरे फ्लोर पर भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस दौरान कई लोग अंदर फंस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में तीन पालतू कुत्तों की दम घुटने से मौत हो हो गई है। घटना मंगलवार सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के दौरान फ्लैट के अंदर फंसे एक ही परिवार के चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर कई लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद नीचे के मुख्य गेट को तोड़ा गया और सीढ़ी लगाकर लोगों को एक-एक कर नीते उतारा गया है। बाद में सर्च ऑपरेशन में 3 गुत्ते मृत पाए गए।
गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून, 2026 को आधी रात के बाद लगभग 3 बजे सूचना मिली कि अवंतिका बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है और कई लोग अंदर फंस गए हैं। तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और आग बुझाने के लिए नीचे का रास्ता खोला गया। तीसरे फ्लोर पर फंसे लोगों के लिए सीढ़ियां लगाई गईं और उन्हें सुरक्षित नीचे लाया गया। उन्होंने कहा, धुएं के कारण तीन कुत्तों की मौत हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकल अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आग में फ्लैट के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

