दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी आग, 28-30 दमकल गाड़ियां तैनात- काबू करने की कोशिश जारी
दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर दमकल टीम पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश जारी हैं।

दिल्ली के नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर एक जूता फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। अब तक की जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
बीते पांच घंटे से 28-30 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं-
उप अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि शाम को 3 बजे दिल्ली अग्निशमन विभाग को सूचना मिली थी कि नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर आग लग गई है। इसके बाद तुरंत दमकल टीमें रवाना हुईं। फिलहाल लगभग 28 से 30 गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं। लगभग 5 घंटे से हम आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। कुछ ही देर में आग बुझाने का काम खत्म हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री बंद थी और इसमें कोई उपस्थित नहीं था, लेकिन जब आग पूरी तरह से बुझा ली जाएगी तो हम इसके अंदर जांच करेंगे।"
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे की तरफ आग लगी थी। जिसे देर रात करीब आठ बजे तक पूरी तरह काबू में नहीं कर पाया था। लोगों ने बताया कि नुकसान काफी हुआ है। फैक्ट्री की आग में सबकुछ जलकर खाक हो गया है। अंदर काम करने वाली लेबर सही समय पर बाहर आ गई थी। इस कारण अब तक की सूचना के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

