दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत

Jan 06, 2026 10:47 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रमेश त्रिपाठी
share

दिल्ली के आदर्श नगर में मंगलवार तड़के दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में मंगलवार तड़के दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC क्वार्टर की एक बिल्डिंग में आग लगने से एक कपल और उनकी 10 साल की बेटी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी (10) के रूप में हुई है।

घर के सामान में लगी थी आग

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी के पास मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के 2:30 बजे के बाद DMRC स्टाफ क्वार्टर के F ब्लॉक की 5वीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गई। आग 5वीं मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी।

कमरे में मिले 3 जले हुए शव

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर वापस लौटी दमकल की टीम ने बताया गया कि आग एक कमरे में घरेलू सामान में लगी थी, जिसके कारण कमरे में तीन जले हुए शव मिले।

आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी राकेश के हाथ में चोट लग गई। उन्हें जगजीवन अस्पताल ले जाया गया और फर्स्ट एड देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें