‘नोएडा बवाल’ में क्यों फंस गईं RJD प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती? यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share

राष्ट्रीय जनता दल की दो महिला प्रवक्ताओं पर नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरजेडी की प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव पर मध्य प्रदेश के वीडियो को नोएडा श्रमिक आंदोलन से जोड़कर शेयर करने का आरोप लगा है।

‘नोएडा बवाल’ में क्यों फंस गईं RJD प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती? यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की 2 प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों प्रवक्ताओं पर आरोप है कि मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई को इन्होंने नोएडा में श्रमिक आंदोलन से जोड़ा और ‘एक्स’ पर पोस्ट डालकर माहौल भड़काया।

इन अकाउंट पर भी FIR

दूसरी एफआईआर 'एक्स' हैंडल @ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल जितेंद्र शर्मा दौसा पर हुई है। इन दोनों पर भी मध्य प्रदेश के वीडियो को नोएडा का बताकर शेयर करने का आरोप है। इन सभी पर आरोप है कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान अफवाह फैलाने का प्रयास किया था।नोन

बता दें कि पिछले कई दिनों से नोएडा में श्रमिक आंदोलन चल रहा है। इस दौरान उन्हें मिलने वाली सैलरी को लेकर असंतोष उत्पन्न हो गया और आंदोलन हिंसक हो गया। आंदोलन हिंसक होने के बाद पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसकी आलोचना हुई। इस घटना के बाद आरजेडी प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती ने एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस की आलोचना की थी। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि दोनों प्रवक्ताओं द्वारा शेयर किया गया वीडियो मध्य प्रदेश का है, जिसे नोएडा श्रमिक आंदोलन का बताकर शेयर किया गया था।

यूपी पुलिस ने किया खुलासा

यूपी पुलिस ने जांच के दौरान खुलासा किया कि फेसबुक पर जितेंद्र कुमार दौसा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, वो असल में मध्य प्रदेश के शहडोल का था, जहां एक शराबी हंगामा कर रहा था। सभी आरोपियों ने इस वीडियो को नोएडा का बताकर शेयर किया। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने इस वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ शेयर किया।

पुलिस ने बताया कि यह अफवाह तब फैलाई गई जब सेक्टर-6 और सेक्टर-1 की मदरसन कंपनी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैल गई। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकरियों ने इलाके में हुड़दंग किया और सड़क जाम कर दंगा फैलाने की कोशिश की।

नोएडा में हुए बवाल के दौरान पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इस दौरान पुलिस का गाड़ी पर पथराव किया गया और गाड़ी को सड़क पर पलट दिया गया था। सड़क पर लगातार हो रही हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया था।

रिपोर्ट- निशांत कौशिक

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।