Hindi Newsएनसीआर Newsfilm producer amit jani threat for extortion money complaint in delhi police
दिल्ली: फिल्म निर्माता अमित जानी से मांगी ₹5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस में शिकायत

दिल्ली: फिल्म निर्माता अमित जानी से मांगी ₹5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस में शिकायत

संक्षेप:

दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित मूवी उदयपुर फाइल्स बनाने वाले फिल्म निर्माता अमित जानी ने दिल्ली पुलिस में 5 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Nov 27, 2025 04:24 am ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अमित जानी ने दिल्ली पुलिस में 5 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी है। निर्माता ने कहा कि उनको मंगलवार रात व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजकर रंगदारी मांगी गई। उन्होंने बुधवार को मालवीय नगर थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब अमित जानी की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमित जानी का आरोप है कि उनकी आगामी फिल्मों से नाराज एंटी लॉरेंस गिरोह के बदमाश उनको ऐसी धमकियां दे रहे हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह से मामले में कार्रवाई की जानकारी मांगी गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, फिल्म निर्माता नोएडा में रहते हैं। 25 नवंबर को वह दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी का दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 10.08 बजे उनके व्हाट्सऐप पर अंजान मोबाइल नंबर से आडियो क्लिप आया। इसमें एक व्यक्ति ने खुद को खालिस्तानी बताते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने लगा।

आडियो में आरोपी ने कहा कि 'पहले भी पैसे मांगे थे। फिल्म बनाकर लारेंस को मशहूर करने के लिए तेरे पास पैसे हैं, हमें देने के लिए नहीं। बड़ा हिंदू-मुस्लिम करता रहता है। हम तुझे बताएंगे खालिस्तान क्या होता है।' अमित जानी का कहना है कि उनको दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पहले से ही उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।