गुरुग्राम में महिला इंजीनियर ने दी जान, 2 साल पहले हुई थी शादी; मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में पति के साथ रहने वाली एक महिला इंजीनियर ने शादी के महज दो साल बाद ही आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने पति पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति-पत्नी दोनों एक ही निजी कंपनी में काम करते हैं। 

गुरुग्राम में महिला इंजीनियर ने दी जान, 2 साल पहले हुई थी शादी; मायकेवालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला इंजीनियर ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

मृतका सुष्मिता और उसका पति जयंत दोनों मूलरूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके के रहने वाले थे। दोनों ही पेशे से इंजीनियर थे और गुरुग्राम की एक नामी निजी कंपनी में काम करते थे। लगभग दो साल पहले ही दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम से हुआ था। इसके बाद वे गुरुग्राम में आकर रहने लगे थे। सुष्मिता की मौत की खबर मिलते ही लखनऊ से गुरुग्राम पहुंचे उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष और विशेषकर पति जयंत पर गंभीर आरोप लगाए।

पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप

सुष्मिता के मायके वालों का कहना है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही जयंत और उसके परिवारवाले सुष्मिता को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। आरोपी पति सुष्मिता के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। सुष्मिता को बार-बार अपमानित किया जाता था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर सुष्मिता ने आत्महत्या करने के लिए खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-93 चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मायकेवालों के बयान के आधार पर आरोपी पति जयंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार इंजीनियर को कार ने कुचला

वहीं, गुरुग्राम सेक्टर-14 क्षेत्र में बेलगाम स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार असिस्टेंट इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखीमपुर निवासी 24 वर्षीय योंगेद्र मिश्रा एक निजी कंपनी में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। योंगेद्र अपनी ड्यूटी खत्म कर काले रंग की पल्सर बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। जैसे ही वह अतुल कटारिया चौक से होकर बैंक मार्केट के पास पहुंचे, एक अज्ञात चालक ने काले रंग की स्कॉर्पियो-एन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। योगेंद्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।