Hindi Newsएनसीआर NewsFather raped daughter for 2 months after wife left over domestic feud in Faridabad
बीवी छोड़ गई तो बेटी से करने लगा रेप, फरीदाबाद में हैवान पिता की शर्मनाक करतूत

बीवी छोड़ गई तो बेटी से करने लगा रेप, फरीदाबाद में हैवान पिता की शर्मनाक करतूत

संक्षेप:

फरीदाबाद में हैवान बने पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

Sat, 25 Oct 2025 10:48 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में हैवान बने पिता द्वारा अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए भूपानी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची ने अपने पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला से दर्द की शिकायत की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी व्यक्ति भूपानी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी दो बेटियों के साथ रहता था। वह ऑटो चालक है और नशे का आदी है। वह घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता है। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले झगड़े और मारपीट से परेशान होकर चार बच्चों को लेकर अलग हो गई थी, जबकि दो बेटियां पिता के पास रह गई थीं। पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद नशे का आदी पिता घर में अक्सर गुस्से में रहता था।

पुलिस को काउंसलिंग के दौरान, 14 साल की पीड़िता ने बताया कि उसका पिता, जो लगभग हर रात नशे में घर लौटता था, पिछले दो महीनों से उसके साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पिता ने आठ-नौ दिन तक उसके साथ गलत हरकत की। पिता की हरकत से वह बीमार हो गई।

किशोरी डॉक्टर के पास गई तो पता चला

करीब पांच दिन पहले किशोरी ने पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला को आपबीती सुनाई। वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के बयान दर्ज कराए थे।

पुलिस अब उस आदमी की दूसरी नाबालिग बेटियों की काउंसलिंग कर रहे ही ताकि यह पता चल सके कि क्या उनके साथ भी कोई सेक्सुअल असॉल्ट या टॉर्चर हुआ था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।