ग्रेटर नोएडा में बाप बना हैवान, इकलौते बेटे की ली जान; जमीन विवाद में परिवार वालों को फंसाने का था प्लान

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में एक बेरहम पिता ने खुद ही अपने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जमीन विवाद के चलते परिवार के लोगों को फंसाने के लिए बेटे की हत्या की साजिश रची थी।

ग्रेटर नोएडा में बाप बना हैवान, इकलौते बेटे की ली जान; जमीन विवाद में परिवार वालों को फंसाने का था प्लान

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिरसा गांव में एक बेरहम पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी का अपने परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था, इसीलिए उसने उन्हें मर्डर केस में फंसाने के लिए खुद ही अपने बेटे को मार डाला। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले कथित तौर पर दहेज के लिए जिंदा जलाकर मारी गई निक्की भाटी हत्याकांड के बाद भी सिरसा गांव महीनों तक सुर्खियों में बना रहा था।

8वीं क्लास में पढ़ता था सुधांशु

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप सिरसा गांव में परिवार के साथ रहता है। प्रदीप का 13 साल का इकलौता बेटा सुधांशु आठवीं क्लास का छात्र था। गुरुवार की रात प्रदीप ने अपने बेटे सुधांशु की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर ले जाकर एक गड्ढे में फेंक दिया। प्रदीप के भाई ने भतीजे के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की और बच्चे के परिवार एवं पिता से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सच उगल दिया।

परिवार के लोगों से चल रहा था जमीन विवाद

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता कि निशानदेही पर गड्ढ़े से बच्चे का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी प्रदीप का अपने परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रदीप ने इन लोगों को फंसाने के लिए बेटे की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

निक्की भाटी हत्याकांड से भी चर्चा में रहा था सिरसा गांव

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में पिछले साल अगस्त महीने में हुए दहेज के लिए हुए निक्की भाटी हत्याकांड ने देश को झकझोर कर रख दिया था। दहेज के लोभी ससुरालवालों ने 26 वर्षीय निक्की भाटी को घर में जिंदा जलाकर मार डाला था। पुलिस ने इस मामले में निक्की की बड़ी बहन कंचन (जेठानी) और निक्की बेटे के बयान के आधार पर निक्की के पति विपिन भाटी, सास दयावती, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रिपोर्ट : ब्रिजेश कुमार

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।