दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, 13 साल की बच्ची के पिता ने लगाया बेटी को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

Mar 04, 2026 11:23 pm ISTपीटीआई नई दिल्ली
share

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मां के साथ रहने वाले एक पारिवारिक सदस्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया हुआ है और इसी वजह से उसे पुलिस सुरक्षा के साथ पिता की देखरेख में रखा गया था।

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, 13 साल की बच्ची के पिता ने लगाया बेटी को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने दिल्ली पुलिस के 10 से ज्यादा जवानों पर उसकी 13 साल की बेटी को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। 51 वर्षीय इस शख्स ने दावा किया कि मंगलवार को हुई यह घटना कानून का साफ उल्लंघन है और बच्चे की कस्टडी से जुड़े विवाद में फ़ैमिली कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का खुला उल्लंघन भी है। दरअसल मामला पति और पत्नी के बीच जारी विवाद से जुड़ा है। जिसमें फैमिली कोर्ट ने हाल ही में बच्ची की कस्टडी उसकी मां को दे दी है। उस आदमी ने कहा कि वह अपनी बेटी की अभी की लोकेशन और उसकी सेहत को लेकर परेशान है।

शख्स ने बताया कि बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश के बाद बच्ची पिछले तीन साल से अपने पिता यानी मेरे साथ रह रही थी। हालांकि POCSO कोर्ट और CWC के मौजूदा ऑर्डर होने के बावजूद, एक फैमिली कोर्ट ने पिछले हफ्ते उसकी कस्टडी उसकी मां को दे दी। उधर इन आरोपों को लेकर नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के DCP भीष्म सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

मेरा फोन छीनकर बेटी को जबरन ले गए

मंगलवार दोपहर हुई इस घटना के बारे में बताते हुए पिता ने कहा कि 'दोपहर करीब 2:30 बजे, जब मैं अपनी बेटी के साथ एक मार्केट में था, तो करीब 10 लोगों ने, जिनमें से कुछ सादे कपड़ों में थे, उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मैं किसी से मदद नहीं मांग सकूं, इसलिए उन लोगों ने मेरा फोन भी छीन लिया और मुझे जबरदस्ती एक कार में डाल दिया।'

बच्ची को ले जाने के बाद चिल्ड्रन्स होम भेज दिया

उन्होंने आरोप लगाया, 'वे बच्ची को जबरदस्ती CWC-वेस्ट ऑफिस ले गए, जहां उसे करीब एक घंटे तक एक बंद कमरे में रखा गया। इसके बाद उन्होंने बच्ची की मर्जी नहीं होने के बाद भी उसे एक चिल्ड्रन्स होम भेज दिया और इस बारे में मुझे कोई भी जानकारी तक नहीं दी।'

अब तक सिर्फ आश्वासन मिला, नहीं मिली कोई मदद

शख्स ने बताया कि इस मामले में उसने पुलिस के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। उसने कहा, 'मैंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और पुलिस की ज़्यादती के बारे में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मुझे इस पर गौर करने का भरोसा दिया। इसके अलावा मैंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी संपर्क किया। लेकिन मुझे अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिली है।'

पुलिस सुरक्षा में रहती थी पिता के साथ

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मां के साथ रहने वाले एक पारिवारिक सदस्य के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया हुआ है और इसी वजह से उसे पुलिस सुरक्षा के साथ पिता की देखरेख में रखा गया था।

पिता ने बताया कि फैमिली कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि मां, CWC से एक महिला पुलिस अधिकारी और एक चाइल्ड काउंसलर के साथ बच्चे को सुरक्षित वापस लाने का अनुरोध कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऑर्डर में CWC को लोकल SHO से मदद लेने की इजाजत थी।

फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ HC पहुंची बच्ची

आगे उन्होंने कहा कि CWC को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत काम करना चाहिए और वह बच्चे की मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती या दबाव का इस्तेमाल नहीं कर सकता, न ही वह बच्चे के हितों की जांच को नजरअंदाज कर सकता है। लड़की ने फैमिली कोर्ट के कस्टडी आदेश को यह दलील देते हुए कि दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है कि निचली अदालत के पास POCSO विक्टिम के बारे में ऐसे ऑर्डर पास करने का अधिकार नहीं है।

पिता ने कहा, 'मेरी बेटी ने जबरदस्ती की गई इस कार्रवाई के खिलाफ सुरक्षा के लिए एक याचिका दायर की थी। 25 फरवरी को दलीलें कुछ हद तक सुनी गईं, और मामला 2 मार्च के लिए लिस्ट किया गया था। हालांकि, 27 फरवरी को एक नोटिफिकेशन में बताया गया कि कोर्ट इस हफ्ते बंद रहेंगे। ऐसे में CWC और पुलिस ने हाई कोर्ट के फिर से शुरू होने का इंतजार भी नहीं किया और मंगलवार को यह कार्रवाई की।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।