Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsYSCA Academy Clinches Victory in 8th All India Ravinder Faghna U-15 Cricket Tournament
डे-नाइट मुकाबले में वाईएससीए क्रिकेट अकादमी जीती

डे-नाइट मुकाबले में वाईएससीए क्रिकेट अकादमी जीती

संक्षेप:

फरीदाबाद में आयोजित 8वें ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएससीए क्रिकेट अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रविंदर फागना की टीम 113 रन पर ऑल आउट हुई। वाईएससीए ने 18 ओवर में 114 रन बनाकर जीत हासिल की। राघव राजपूत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Sat, 1 Nov 2025 04:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट मैदान पर खेले गए 8वां ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर-15 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएससीए क्रिकेट अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला 40 ओवर का था। टॉस जीतकर वाईएससीए अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 32.3 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज मनन आहूजा ने 23 रन और भव्या राजपूत ने 18 रन बनाए। वाईएससीए की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राघव राजपूत ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अनुराग ने 5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुद्र भाटिया ने 2 मेडन ओवर सहित 19 रन देकर 2 विकेट लिए और शुभम को 1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईएससीए क्रिकेट अकादमी ने 18 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में यश दास ने 50 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 49 रन की शानदार पारी खेली, वहीं हितार्थ पारेख ने 39 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए राघव राजपूत को मैन ऑफ द मैच और शानदार प्रदर्शन के लिए अफान मंसूरी को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।