Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsYouth Murdered in Palwal Old Rivalry Leads to Fatal Attack
पुरानी रंजिश में युवक को मार डाला

पुरानी रंजिश में युवक को मार डाला

संक्षेप:

गांव सुजवाड़ी में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दीपक नामक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया,...

Sep 14, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। गांव सुजवाड़ी शनिवार रात कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि सुजवाड़ी गांव निवासी नेत्रपाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी गांव के अड्‌डे पर टायर-पंचर की दुकान है। 12 सितंबर की रात उसका भतीजा दीपक गांव के अड्‌डे पर घूमने आया था। इस दौरान उसकी गांव डाढ़ौता निवासी राजू से कहासुनी हो गई।

राजू का गांव के अड्‌डे पर चाट की दुकान है। कहासुनी के बाद दीपक अपने घर चला गया। राजू इस पर रंजिश रखने लगा। पीड़ित का कहना है कि रात करीब साढ़े दस बजे राजू अपने साथ सुजवाड़ी गांव निवासी नंदलाल, शराब ठेका संचालक नवनीत के साथ उनके घर पहुंच गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने घर में बैठे उनके भतीजे दीपक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया परिजनों ने दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सुंदरपाल ने बताया कि सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सदर नरेंद्र खटाना ने बताया कि दीपक हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो की पहचान राजू और नंदलाल के रूप में हुई है। पुलिस रविवार को आरोपियों को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;