बेटी से मिलने से रोका तो पिता को गला घोंटकर मार डाला

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एक युवक ने बेटी से मिलने से रोकने पर उसके पिता

बेटी से मिलने से रोका तो पिता को गला घोंटकर मार डाला

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एक युवक ने बेटी से मिलने से रोकने पर उसके पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सारन थाना पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार करलिया है। पुलिस शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक, सारन इलाके में रहने वाले 51 वर्षीय मुकेश एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी बेटी भी एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। गुरुवार शाम को वह अचानक घर से चले गए थे। देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला था। इस पर उनके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। शिकायत मिलने के बाद सारन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया था कि सारन में किराए पर रहने वाला करीब 24 वर्षीय कर्ण नामक युवक उन्हें अपने साथ लेकर गया है। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कर्ण को काबू कर पूछताछ की।

आरोपी की कबूलियत

पूछताछ के दौरान आरोपी ने उनकी हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी और मृतक की बेटी एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। युवती ने कुछ अरसे पहले फैक्टरी में नौकरी करना छोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी उनके घर के पास आता था। इसका पता चलने युवती के पिता ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे आरोपी ने युवती के पिता से बदला लेने का षड्यंत्र रचा। सारन थाना एसएचओ हुक्मचंद ने बताया कि आरोपी षड्यंत्र के तहत गुरुवार को युवती के पिता को बरगला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उनसे कहा कि उसका उनकी बेटी से कोई लेना-देना नहीं है। एक अन्य युवक उनकी बेटी को तंग करता है। उसने उसका घर देखा हुआ है। आप चाहो तो वह उस युवक का घर दिखा सकता है। इस पर युवती के पिता ने सहमति जता दी। गुरुवार शाम करीब 7:25 पर मुकेश कुमार आरोपी युवक के साथ घर देखने के लिए चले गए थे। करीब 8:25 पर आरोपी युवक उन्हें नंगला-खेड़ी गुजरान रोड पर निजी स्कूल के पास ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। फिर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का आरोपी कौन है?
इस हत्या का आरोपी 24 वर्षीय कर्ण नामक युवक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।