Faridabad News: पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट कर नगदी छीनी
Faridabad News: फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक युवक ने चार युवकों पर मारपीट और जेब से 2500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक ने दावा किया कि यह घटना पेट्रोल पंप पर हुई और सीसीटीवी में दर्ज है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अनखीर गांव के एक युवक ने गांव के ही चार युवकों पर मारपीट करने और जेब से 2500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सुनील ने बताया कि तीन सितंबर को वह अपने दोस्त पारस के साथ अनखीर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने गया था। आरोप है कि वहां राहुल और उसके साथ मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके चेहरे, सिर और दांत में चोट आई। जब वह आरोपियों से बचकर भागने लगा तो उन्होंने कई बार उसका रास्ता रोककर फिर मारपीट की और जेब से 2500 रुपये निकाल लिए।सुनील
का आरोप है कि आरोपी जाते समय उसे धमकी देकर गए कि दोबारा मिलने पर जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन सितंबर को शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


