ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादआगरा नहर में मिला युवक का शव,पहचान नहीं

आगरा नहर में मिला युवक का शव,पहचान नहीं

बल्लभगढ़। शाहपुर कलां गांव के निकट से गुजर रही आगरा नहर में रविवार दोपहर एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर...

आगरा नहर में मिला युवक का शव,पहचान नहीं
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 20 Aug 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़। शाहपुर कलां गांव के निकट से गुजर रही आगरा नहर में रविवार दोपहर एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि शाहपुर कलां गांव के निकट से गुजरनी वाली आगरा नहर में एक युवक का शव उतरा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 25 से 26 साल के बीच आंकी गई है। शव को देखकर लगा रहा है कि यह दो-तीन दिन पुराना हो सकता है। नहर में इसके फरीदाबाद की ओर से बहकर आनी की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि युवक की हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव को शिनाख्त के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें