Faridabad News: पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले तीन युवक धरे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद के टाउन नंबर-1 मार्केट में 21 अगस्त की रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें एसपीओ राजकुमार घायल हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान लोकेश, निखिल और पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Faridabad News: पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले तीन युवक धरे

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। टाउन नंबर-1 मार्केट में 21 अगस्त की रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव में एसपीओ राजकुमार के सिर में चोट लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी लोकेश, निखिल और पवन कुमार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, पथराव कर चोट पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार एसपीओ राजकुमार थाना कोतवाली में ईआरवी राइडर ड्यूटी पर तैनात हैं।

रात करीब साढ़े 12 बजे वह साथी पुलिसकर्मी के साथ गश्त कर रहे थे। मेन मार्केट में दिल्ली जूस कॉर्नर के पास तीन-चार युवक आपस में झगड़ते मिले। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर घर जाने के लिए कहा। इस पर युवकों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक पत्थर एसपीओ राजकुमार के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में थे और आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले तीन युवक धरे