सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना पुलिस ने बेरी बाग में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक इन्द्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और 6200 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये दांव पर लगवाकर सट्टा खेला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा

बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बेरी बाग क्षेत्र में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और 6200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक उदयवीर सिंह अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम और गश्त के दौरान मलेरना मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि भड़ाना चौक, नंगला निवासी इन्द्रजीत नामक व्यक्ति बेरी बाग स्थित खाली जगह में लोगों से नंबरों पर रुपये लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की।

इस दौरान एक युवक लोगों को आवाज लगाकर 10 रुपये लगाने पर नंबर खुलने पर 900 रुपये देने का लालच दे रहा था। पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नंगला एंक्लेव पार्ट-दो, भड़ाना चौक निवासी इंद्रजीत शर्मा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के हाथ में सट्टा पर्ची और बॉल पेन मिला। पर्ची पर विभिन्न नंबरों पर लगाई गई रकम का पूरा हिसाब दर्ज था। इसके अलावा उसकी पैंट की जेब से 6,200 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने सट्टा पर्ची, बॉल पेन और नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ई-साक्ष्य एप के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई। बरामदगी से संबंधित दस्तावेजों पर आरोपी और गवाहों के हस्ताक्षर करवाए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नंबरों के जरिए रुपये दांव पर लगवाकर सट्टा खाईवाली का अवैध कारोबार कर रहा था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।