
दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए
फरीदाबाद में विश्व दिव्यांग दिवस पर सेक्टर-12 के टाउन पार्क में दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी और अन्य संस्थाओं ने मोबाइल फोन और सहायक उपकरण वितरित किए। दिव्यांग खिलाड़ियों ने इस पहल का धन्यवाद किया, जिससे उनकी शिक्षा में मदद मिलेगी।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम जिला रोडक्रॉस सोसाइटी, राजस्थान एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, सोसाइटी फॉर एडवांस्ड स्टडी इन रिहैबिलिटेशन संस्था दयालबाग आयोजित किया गया था। कुछ दिव्यांगजनों को रेड क्रॉस पर निवास केंद्र की ओर से दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे और कुछ जरूरतमंद साथियों के लिए बच्चों के लिए सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। इसके अलावा बीके अस्पताल में भी नेत्रहीन दिव्यांगों को मोबाइल वितरित किए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि दिव्यांग हमारे ही समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्होंने अपनी मेहनत बाल समाज में अलग पहचान बनाई है।
दिव्यांग अब खेल के अलावा प्रशासनिक सेवाओं में भी सुनहरा करियर बनाना है। मोबाइल पाने वालों राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्रथम भी शामिल थे। वह अपने माता-पिता के साथ आए हुए थे। मोबाइल पाकर दिव्यांग बहुत ही प्रसन्न थे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। यह मोबाइल इनके लिखाई-पढ़ाई में काफी मददगार साबित होगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ नुक्कड़ नाटक एवं फन एंड गेम प्रस्तुत किए गए। उनके साथ वहां पर बहुत से अध्यापकगण एवं रिसर्च मैनेजमेंट के ट्रेनिंग अधिकारी पहुंचे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




