पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राहगीरी और साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा

पलवल, सरसमल। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में फिट इंडिया वर्ल्ड साइकिल डे स्पेशल कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह छह बजे से राहगीरी और साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चीनी मिल प्रबंध निदेशक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी द्विजा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए。

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन हुडा सेक्टर-2 के मैदान से शुरू होगी। प्रतिभागी क्लॉक टॉवर, कमेटी चौक, मीनार गेट और आगरा चौक से होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेंगे। प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सहायता और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है।

प्रतिभागियों की जानकारी

प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में खिलाड़ी, युवा, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य नियमित व्यायाम और साइकिल उपयोग के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

पर्यावरण संरक्षण

अधिकारियों ने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। इसी उद्देश्य से जिलेवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विश्व साइकिल दिवस पर पलवल में कब कार्यक्रम आयोजित होगा?
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में कार्यक्रम आयोजित होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।