पंजाबी मार्केट में महिला के पर्स से 30 हजार रुपये चोरी

Feb 15, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में एक महिला के पर्स से 30 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। कश्मीरी नाम की महिला ने पुलिस में शिकायत की कि एक अज्ञात महिला ने उसे पर्स संभालने के लिए कहा और बाद में उसके पर्स से पैसे गायब हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पंजाबी मार्केट में महिला के पर्स से 30 हजार रुपये चोरी

बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर की व्यस्त पंजाबी मार्केट में शनिवार शाम खरीदारी के दौरान एक महिला के पर्स से 30 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी गिरधर सिंह चौहान की पत्नी कश्मीरी ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह अपनी सहेली रमा गुप्ता के साथ शाम करीब 4:30 बजे शादी की खरीदारी के लिए मैन मार्केट बल्लभगढ़ आई थीं। जब वे दोनों पंजाबी मार्केट के अंदर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात महिला ने उन्हें पर्स संभालकर रखने की बात कही।

शक होने पर कश्मीरी ने तुरंत अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखा मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये गायब मिले। हालांकि बाद में दूसरे बैग की जांच करने पर मोबाइल फोन मिल गया, लेकिन पर्स में रखी नकदी नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला या अन्य व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर पर्स से रुपये चोरी कर लिए। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में खरीदारी करते समय लोगों से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान की विशेष सुरक्षा रखने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।