Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsWoman Gives Birth on Moving Train in Faridabad Both Mother and Baby Healthy
अस्पताल से मां और बच्ची को छुट्टी मिली

अस्पताल से मां और बच्ची को छुट्टी मिली

संक्षेप:

फरीदाबाद में जबलपुर एक्सप्रेस में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। महिला अपने पति के साथ जम्मू-कश्मीर से मध्य प्रदेश जा रही थी। डिलीवरी के बाद महिला और बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ हैं और शनिवार को उन्हें छुट्टी मिल गई।

Jan 03, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। जबलपुर एक्सप्रेस में तुगलाबाद और फरीदाबाद के बीच शुक्रवार को चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म देने वाली महिला को शनिवार को बीके अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। महिला अपने पति और एक बच्चे के साथ जम्मू-कश्मीर से मध्य प्रदेश जा रही थी। डिलीवरी के बाद महिला को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और इसके लिए करीब 20-25 मिनट ट्रेन को स्टेशन रोका गया। जहां से महिला को एंबुलेंस के माध्यम से बीके अस्पताल दाखिल कराया गया। मध्य प्रदेश गांव सिटौली जिला पन्ना निवासी जवाहर लाल और उनकी पत्नी अभिलाषा शुक्रवार को ट्रेन में सफर कर रहे थे, तभी अभिलाषा को पीड़ा हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद ट्रेन में मौजूद दूसरी महिलाओं ने गर्भवती की पीड़ा देखकर सीट पर पर्दा लगाया और खुद ही उसकी डिलीवरी करवा दी। बाद में रेलवे विभाग को सूचना देकर ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर रुकवाई गई और महिला व उसकी बच्ची को बीके अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि डिलीवरी के बाद महिला और उसकी बेटी सेहतमंद है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि महिला जम्मू से ही अपने पति के साथ ट्रेन में चढ़ी थी। महिला और उसका पति जम्मू-कश्मीर में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। अधिकारी के मुताबिक, महिला 8 माह की प्रेग्नेंट थी। उसकी कभी भी डिलीवरी हो सकती थी। इसलिए, उसका पति उसे लेकर अपने गांव जा रहा था। रेलवे अधिकारी ने बताया- तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पार होने के बाद महिला का दर्द बढ़ गया। उस असहनीय पीड़ा हुई तो पति के आग्रह पर S-5 कोच में आसपास मौजूद दूसरी महिलाएं उसके पास आ गईं। उन्होंने उन्होंने उसकी डिलीवरी करा दी। सूचना मिलते ही रेलवे हरकत में आया। किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। महिला के लिए ट्रेन 20-25 मिनट तक स्टेशन पर रुकी थी। रेलवे मेडिकल के महिला स्टाफ ने मौके पर आकर मां और बेटी के नाड़े को काटकर सुरक्षित किया। जीआरपी ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बच्ची व उसकी मां को बी.के अस्पताल भेजा गया था, पता चला है कि अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।