घर में सोते वक्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पलवल में एक महिला के साथ रात के समय दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला ने पति के साथ बहीन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय...

पलवल,संवाददता। घर में छोटे बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ गुरुवार की रात्रि के समय दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बहीन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बहीन थाना के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसके पति टैम्पू चलाकर अपने परिवार का लालन-पालन करते हैं। अक्सर उसके पति देर रात आते हैं। इसी का फायदा उठाकर जावेद और दिलशाद रात्रि में करीब साढ़े 11 बजे घर में घुस आए।
दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीडिता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डर गई, लेकिन पति के घर आने पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद महिला पति के साथ बहीन थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




