मंडकौला में विधवा महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत मंडकौला गांव में जमीनी विवाद के चलते विधवा महिला,

मंडकौला में विधवा महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला

पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत मंडकौला गांव में जमीनी विवाद के चलते विधवा महिला, उसके बेटे और रिश्तेदारों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मंडकौला गांव की रहने वाली पीड़ित विधवा महिला बीना देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जयबीर, प्रदीप, कुलदीप उर्फ भोला, शशि, रामकिशन और रामझरी उनके साथ लंबे समय से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि जयबीर अक्सरउसके साथ बदतमीजी करता था, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस में की गई थी, लेकिन पुलिसने दबाव में समझौता करा दिया गया था।

बीती सात अप्रैल को जब उसका बेटा भागीरथ अपने ससुर और साले को खेत से विदा करने जा रहा था, तभी आरोपियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।शिकायत के अनुसार, जयबीर के हाथ में फरसा, प्रदीप के हाथ में लोहे की राॅड, कुलदीप के पास लाठी और शशि के पास फावड़ा था। आरोपियों ने अचानक हमला कर उसके सिर पर फरसा मारा, जबकि उनके बेटे भागीरथ की आंख पर लोहे की राड से वार किया। इस हमले में उसके रिश्तेदार सतबीर और सौरभ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल हथीन में भर्ती कराया गया। मंडकौला पुलिस चौकी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।