Faridabad News: बहुविभागीय जनकल्याण शिविर में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
Faridabad News: फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के बीडीपीओ कार्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली और लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। हैप्पी कार्ड प्राप्त करने वाले लोगों ने इसके लाभ की सराहना की।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बल्लभगढ़ स्थित बीडीपीओ कार्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
लाभार्थियों के अनुभव
इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। शिविर में हैप्पी कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन में मिल रही सुविधा पर खुशी जताई। गांव समयपुर निवासी उमेश ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। शिविर में उन्हें कार्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इससे दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी और खर्च भी कम होगा। आदर्श नगर निवासी शांति और बदरौला निवासी राजवीर सिंह ने भी बताया कि उन्हें शिविर में हैप्पी कार्ड प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने से आने-जाने में राहत मिलेगी। दोनों ने योजना का लाभ मिलने पर सरकार का आभार जताया।
लोगों ने शिविर को बताया उपयोगी
बल्लभगढ़ निवासी श्याम मित्तल ने शिविर में सरकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी और सुविधा प्राप्त की। उन्होंने शिविर को आमजन के लिए उपयोगी बताया। वहीं, विष्णु ने बताया कि उन्होंने हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन किया था, जो शिविर में उन्हें प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होती है।
----


