शादी समारोह से आभूषण-नगदी से भरा बैग चोरी

Feb 18, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में नायरा ग्रीन बैंक्वट हॉल में एक शादी समारोह के दौरान चोरों ने एक बैग चोरी कर लिया। बैग में लगभग एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।

शादी समारोह से आभूषण-नगदी से भरा बैग चोरी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत नायरा ग्रीन बैंक्वट हॉल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चोर नकदी और आभूषण से भरा बैग चोरी कर ले गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने दक्षिणपुरी, नई दिल्ली निवासी अंकित गर्ग की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 15 फरवरी को पीड़ित के छोटे भाई अभिषेक गर्ग की शादी 15 फरवरी को नायरा ग्रीन बैंक्वट हॉल में आयोजित की गई थी। शादी की कुछ रस्में संपन्न होने के बाद देर रात जब वर-वधू भोजन कर रहे थे तो उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति शादी मंडप के पास रखा बैग उठाकर फरार हो गए।

बैग में करीब एक लाख रुपये नकद, लगभग 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और चुटकी और मेहमानों द्वारा दिए गए शगुन के लिफाफे रखे हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।