मौसम में उतार चढ़ाव से बीमारों की संख्या में तेजी से इजाफा

Feb 18, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरवरी में मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या 80% तक बढ़ गई है। बीके अस्पताल में OPD में मरीजों की संख्या 40 से 90 हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव से प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है।

मौसम में उतार चढ़ाव से बीमारों की संख्या में तेजी से इजाफा

फरीबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरवरी माह में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी अप्रैल जैसी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, बुधवार को बूंदाबांदी से तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आई है। चिकित्सकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में इन मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में करीब 80 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के बीके अस्पताल की ओपीडी में इसका स्पष्ट असर देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग 40 के आसपास थी, जो अब बढ़कर 90 तक पहुंच गई है। बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग इन बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। कई मरीजों में वायरल संक्रमण के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में अचानक बदलाव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव डालता है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण लोग मौसम के अनुसार कपड़े नहीं पहन पा रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा स्कूलों और दफ्तरों में भीड़भाड़ के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। दिनभर रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आई और यह घटकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बदलते मौसम के कारण लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि किस प्रकार के वस्त्र पहनें और दिनचर्या कैसे निर्धारित करें। डॉ. योगेश गुप्ता ने कहा कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों को स्कूल भेजते समय हल्के लेकिन पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। वहीं बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें, क्योंकि अधिकतर मामलों में यह वायरल संक्रमण होता है, जो कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। आज से फिर बढ़ेगा तापमान माैसम विभाग ने विक्षोभ के सक्रिय होने होने से मध्यम श्रेणी की बारिश की संभावना व्यक्त की थी। देर शाम तक आसमान साफ हो जाएगा और गुरुवार को खिली धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।