बारिश से पारा लुढ़का, जलभराव से परेशानी बढ़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में दो दिनों से रात में हो रही बारिश से

बारिश से पारा लुढ़का, जलभराव से परेशानी बढ़ी

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में दो दिनों से रात में हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव

स्मार्ट सिटी में दो दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रात बारिश हो जाती है, सुबह आसमान में बादल छाये रहते हैं। दिन में तेज धूप निकल रही हैं।यही हाल शनिवार को देखने को मिला। शुक्रवार रात हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत दी। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बारिश का दूसरा पहलू भी सामने आया। शहर के कई प्रमुख चौराहों, बाजारों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डबुआ, नंगला, जीवन नगर पार्ट 2, सरूरपुर, बड़खल आदि इलाकों में नाले ओवरफ्लो हो गए और पानी सड़कों पर भर गया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट

बारिश के प्रभाव से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं, शनिवार को यह घटकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह के समय मौसम काफी खुशनुमा रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, गले में संक्रमण, बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव और बढ़ी हुई नमी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

,

सामान्य प्रश्न (FAQs)

फरीदाबाद में तापमान कितने डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा?
फरीदाबाद में तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा और शनिवार को यह घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।