गर्मी में पेयजल और बिजली संकट से जूझ रहे लोग

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में भीषण गर्मी के बीच 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उनके बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नियमित जलापूर्ति की मांग की है।

गर्मी में पेयजल और बिजली संकट से जूझ रहे लोग

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर भीषण गर्मी के बीच की करीब 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के से लोग अब निजी टैंकरों से पानी खरीदकर घर चलाने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कई परिवार रोजाना 100 से 150 रुपये तक पानी पर खर्च कर रहे हैं, जिससे उनके मासिक बजट पर करीब चार हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर में पिछले दो महीनों से संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-48, एसजीएम नगर समेत कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र पेयजल आपूर्ति का बहुत बुरा हाल है। एक-एक सप्ताह तक पानी नहीं आता है। घरों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। मजबूरी में परिवारों को निजी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। टैंकर संचालक भी मांग बढ़ने के कारण मनमाने दाम वसूल रहे हैं। लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की खपत भी बढ़ गई है, लेकिन सप्लाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी परिवारों को उठानी पड़ रही है। लोगों को देर रात तक पानी का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम और एफएमडीए से प्रभावित इलाकों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त टैंकर भेजने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके。

ग्रेटर फरीदाबाद में पानी की किल्लत

भीषण गर्मी के बीच लोगों को 15-40 घंटे तक पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बीपीटीपी ब्लॉक के अधिकांश लोग महंगे टैंकरों के सहारे गुजर-बसर कर रहे हैं। आरोप है कि फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी और बीपीटीपी बिल्डर से शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटी में भी समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले महीने तक चार से पांच घंटों के लिए पानी की सप्लाई बंद की जा रही थी, लेकिन एक सप्ताह से हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। सेक्टर-80, 83, 84, 85 और 88 के विभिन्न ब्लाक में लोगों को 40-40 घंटे तक पानी नहीं मिल पा रहा है। करोड़ों के मकान में रहने वाले लोग भी पानी के लिए तरस रहे हैं। एफ ब्लाॅक के आरडब्ल्यूए प्रधान रविंद्र चौधरी और वी ब्लाॅक के आरडब्ल्यूए प्रधान अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक में मंगलवार देर रात को पानी की सप्लाई हुई थी। इसके बाद से सप्लाई प्रभावित हो गई है। गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है, ऐसे में लोगों को महंगे टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा है। हर वर्ष गर्मी में यही स्थिति हो जाती है। लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है।

जलापूर्ति की स्थिति

सेक्टर-76 से 84 तक वाटर सप्लाई सुचारु रूप से जारी है तथा सभी प्रभावित क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पानी की सप्लाई की जा रही है। वाटर सप्लाई कम होने की स्थिति में भी सभी सेक्टरों, विभिन्न ब्लाकों एवं विला क्षेत्रों में कम से कम प्रत्येक 24 घंटे में एक बार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। हमारी टीमें लगातार जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही हैं और निवासियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं।

-श्याम सुंदर, एमडी, बीपीएमएस

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरीदाबाद में पानी की किल्लत क्यों है?
फरीदाबाद में भीषण गर्मी के कारण नियमित जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।