बीएलओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है। प्रशिक्षण शिविरों में उन्हें प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।

बीएलओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण

फरीदाबाद, सरसमल। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में बीएलओ को गणना पत्र वितरित करने, उसे सही तरीके से भरवाने और वापस एकत्र करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदाता सूची मैपिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण एपीजे स्कूल सेक्टर-15 में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया। अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना और स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं का सत्यापन करना है। अधिकारियों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।