फरीदाबाद में वीटा दूध पांच रुपये तक महंगा

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़, अशोक जैन वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर

फरीदाबाद में वीटा दूध पांच रुपये तक महंगा

बल्लभगढ़, अशोक जैन वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट 20 मई की सुबह से लागू होंगे, जबकि बढ़ी हुई कीमतों पर सप्लाई 19 मई की रात से शुरू कर दी जाएगी।

दूध के दाम बढ़ने का कारण

वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्पादन लागत, पैकेजिंग, परिवहन खर्च और बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांडों के बढ़े हुए दामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बढ़ी हुई कीमतों का असर वीटा के लगभग सभी प्रमुख दूध पैक पर पड़ेगा।

नई दरें

जारी नई दरों के अनुसार वीटा बफेलो ए-टू आधा किलो दूध के दाम 37 रुपये से बढ़ाकर 39 रुपये कर दिए गए हैं, जबकि 1 लीटर अब 73 रुपये की बजाय 78 रुपये में मिलेगा। फुल क्रीम दूध आधा किलो अब 36 रुपये और 1 किलो 71 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार टोंड दूध आधा किलो का रेट 30 रुपये और 1 लीटर का 59 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्डाइज्ड दूध आधा किलो अब 33 रुपये और 1 लीटर 66 रुपये में मिलेगा। डबल टोंड दूध 500 एमएल 27 रुपये तथा 1 लीटर 53 रुपये में उपलब्ध होगा। बड़े पैक में भी बढ़ोतरी की गई है। वीटा फुल क्रीम 6 लीटर पैकेट अब 432 रुपये और टोंड दूध 6 लीटर पैकेट 360 रुपये में मिलेगा।

अपरिवर्तित दरें

हालांकि वीटा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि एफसीएम 160 एमएल, डीटीएम 180 एमएल, फैमिली पैकेट 450 एमएल और एटू काउ मिल्क 500 एमएल के रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रबंधन का बयान

वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ के प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से दूध उत्पादन, पशु चारा, पैकेजिंग सामग्री, बिजली और ट्रांसपोर्टेशन की लागत लगातार बढ़ रही थी। इसके चलते रेट संशोधित करना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाला दूध उपलब्ध कराना वीटा की प्राथमिकता है और उसी स्तर को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नए रेट की जानकारी

उन्होंने बताया कि नए रेट पूरे बल्लभगढ़ प्लांट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में लागू होंगे। आदेश की जानकारी सभी वितरकों, ट्रांसपोर्टरों, रिटेलरों और बूथ संचालकों को भेज दी गई है।

परिवारों पर प्रभाव

दूध के दाम बढ़ने से आम परिवारों के मासिक बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। खासकर रोजाना दूध का अधिक उपयोग करने वाले परिवारों को अब हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

--

सामान्य प्रश्न

वीटा मिल्क प्लांट ने दूध के दाम कब बढ़ाए हैं?
वीटा मिल्क प्लांट ने दूध के दाम 20 मई की सुबह से बढ़ाए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।