सरकारी स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़े
फरीदाबाद के गांव फतेहपुर तगा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल की छुट्टी के बाद हुई इस घटना में छात्रों के बीच कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। स्कूल प्रबंधन ने इसे अनजान बताया है और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गांव फतेहपुर तगा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्कूल की छुट्टी के बाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद दो छात्रों का गुट एकत्रित हो गया है। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। वीडियो छात्र एक दूसरे को घूसों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सबसे बड़ी हैरानी बात यह रही कि यह सब स्कूल के आसपास हो रहा था और स्कूल प्रबंधन इससे अनजान रहा। वीडियो में एक-दूसरे पर हमला करने वाले लड़कों ने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है। किस बात को लेकर मारपीट हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का शांत कराया था। वहीं फतेहपुर तगा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चौधरी ने बताया कि स्कूल के बाहर मारपीट हुई है। गांव के युवा किसी बात को लेकर आपस में लड़ गए। इसमें स्कूल का कोई रोल नहीं है। विद्यार्थियों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस से स्कूल की छुट्टी के दौरान गश्त करने की भी अपील की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




