रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Mar 07, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े में एक युवक के सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सरकारी अस्पताल और फिर बीके अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है।

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान एक युवक के सिर पर फावड़े से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊंचा गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसका भाई सोनू जागरण कार्यक्रमों में साउंड लगाने का काम करता है। शनिवार सुबह सोनू अपने ड्राइवर मोनू के साथ गोशाला के पास राठौर चौक स्थित गोदाम में सामान रख रहा था।

इस दौरान उन्होंने अपनी पिकअप गोदाम के बाहर सड़क के किनारे खड़ी कर रखी थी, जिससे अन्य वाहनों के निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह थी। आरोप है कि इसी दौरान पास में रहने वाला देवेन्द्र अपनी कार लेकर वहां से निकल रहा था। उसने पिकअप गाड़ी हटाने के लिए कहा, जिस पर सोनू ने साइड से वाहन निकालने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देवेन्द्र गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।आरोप है कि देवेन्द्र ने अपने परिवार के अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद आरोपियों ने सोनू और ड्राइवर मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।