खंदावली गांव में दो पक्षों में पत्थरबाजी से हड़कंप
फरीदाबाद के खंदावली गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते पत्थरबाजी और कैंची से हमला हुआ। विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों पक्ष एक दर्जी की दुकान पर कपड़ा सिलवाने पहुंचे। इस झगड़े में एक युवक घायल हुआ और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खंदावली गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक पक्ष ने कैंची से भी हमला कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक खंदावली गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे दोनों पक्ष गांव में एक दर्जी की दुकान पर कपड़े सिलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले कपड़ा सिलवाने को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोप है कि एक युवक ने दूसरे पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और माहौल और तनावपूर्ण हो गया।कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कई घरों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए और इलाके में दहशत फैल गई। पत्थर लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


