आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, कई घायल

Apr 08, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल के कानौली गांव में आपसी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से कई लोग घायल हो गए। हथीन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झगड़ा तब शुरू हुआ जब देवीराम और जयराम के बीच कहासुनी हुई और बाद में जयराम ने बाहरी युवकों को बुलाकर हमला किया।

आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, कई घायल

पलवल,अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत कानौली गांव में आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की गई। झगड़े में चले लाठी, डंडों से चोट लगने के कारण कई लोग घायल हो गए। हथीन थाना पुलिस ने महिलाओं सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार मामले में कानौली गांव के रहने वाले देवीराम ने दी शिकायत में कहा कि वह पांच अप्रैल को गांव की चौपाल पर ताश खेल रहा था। उसी दौरान चौपाल पर जसराम आया और उसको गालियां देने लगा। देवीराम ने विरोध किया तो वहां जयराम की पत्नी व तीन बेटी व एक बेटा को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।

जिसके बाद वह भागकर अपने चाचा के घर चला गया, जहां उसे आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद छह अप्रैल को सुबह देवीराम के माता-पिता मामले को सुलझाने के लिए जयराम के घर गए तो झगड़ा बढ़ गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद छह अप्रैल को देर शाम जयराम ने 10-12 बाहरी युवकों को बुला लिया और उसके (देवीराम) के घर में घुसकर हमला कर दिया। झगड़े में देवीराम गंभीर रुप से घायल हो गया, बल्कि उसे बचाने आए ग्रामीण सुनील, बलराम व जवाहर भी घायल हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।