स्कार्पियो सवार बारातियों पर जानलेवा हमला, कार तोड़ी
पलवल में एक बारात से लौट रहे स्कार्पियो सवार बारातियों पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला किया गया। दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए और स्कार्पियो कार को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इस घटना में 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत नया गांव में बारात से लौट रहे स्कार्पियो कार सवार बारातियों पर लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी स्कार्पियो कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत 10-12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हथीन के बाबूपुर गांव के रहने वाले अब्दुल वहीद ने बताया कि 12 जून को वह अपने भाई शराफत अली और अन्य रिश्तेदारों के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर अपने भतीजे जहीर की शादी में गांव अटेरना आए थे।शाम
करीब पौने चार बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो नया गांव में श्री राम वाटिका के पास पलवल की तरफ से एक कैम्पर और दो अन्य गाड़ियां आईं। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में अपनी गाड़ियां स्कार्पियो के आगे अड़ाकर उन्हें रोक लिया। तीनों गाड़ियों से करीब 10-12 युवक हाथों में लोहे की राड और डंडे लेकर उतरे।पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों में से रूपडाका का रहने वाला सलीम उर्फ सल्ली और उसके भाई मंजूर आलम को पहचानता है। आरोपियों ने उतरते ही पहले स्कार्पियो तोड़ डाली। जब पीड़ितों ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सलीम और मंजूर ने लोहे की राड से अब्दुल वहीद और उसके भाई शराफत पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।()
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


