बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला
बल्लभगढ़ में बहनों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक और उसकी मौसी के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे मौसी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

बल्लभगढ़, अशेाक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बहनों के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक और उसकी मौसी के साथ मारपीट किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा मोबाइल फोन और नगदी भी छीन ली।
घटना का विवरण
शिकायतकर्ता मोहित के यूपी के अनुसार वह 9 जून की रात करीब 10 बजे अपनी मौसी रेखा देवी के घर बल्लभगढ़ आया था। आरोप है कि जब वह अपनी मौसी की बेटी प्रीति और मामा की बेटी अन्नू को लेकर अपने गांव जाने लगा तो घर के पास कुछ युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली।
बचाव पर हुआ हमला
मोहित का आरोप है कि युवकों ने उसकी दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर जब उसकी मौसी रेखा देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे रेखा देवी को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस रिपोर्ट और उपचार
घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में विक्की, देवेंद्र, दयानंद, भारत, कमल और थापा सहित अन्य लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़, मोबाइल फोन और नगदी छीनने के आरोप लगाए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


