Faridabad News: कूड़े का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पार्षद पति सहित अन्य पर मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: दुस्साहस:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी के पास मंदिर के सामने फैला कूड़ा हटाने की बात कहना सोसाइटी के

Faridabad News: कूड़े का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पार्षद पति  सहित अन्य पर मामला दर्ज

Faridabad News: दुस्साहस: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी के पास मंदिर के सामने फैला कूड़ा हटाने की बात कहना सोसाइटी के संयुक्त सचिव और उनकी पत्नी को भारी पड़ गया। गुरुवार देर रात दस बजे सोसाइटी में सैर पर निकले पीड़ित पति-पत्नी के साथ स्थानीय पार्षद के पति और उनके एक दर्जन से ज्यादा साथियों ने सरेराह गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीड़ित की पिटाई की, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमएलसी और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद संबंधित धाराओं में गुरुवार को सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंसल वर्सालिया सोसाइटी निवासी 34 वर्षीय प्रयाग वार्ष्णेय अपनी पत्नी शालिनी गुप्ता सोसाइटी में बीते दो सालों से रह रहे है। दंपत्ति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते है। प्रयाग वार्ष्णेय सोसाइटी की आरडब्ल्यूए में संयुक्त सचिव के पद पर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात दस बजे खाना खाने के बाद वह अपनी के साथ रात लगभग गुरुवार रात दस बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। रास्ते में पास के ही एक मंदिर के सामने काफी कूड़ा पड़ा देखकर उन्होंने मंदिर में बैठे कुछ स्थानीय लोगों से सफाई को लेकर बात की।इस पर लोगों ने स्थानीय पार्षद पति मनीष हर्षाना को फोन करके बुला लिया। मनीष के आते ही कुछ उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए.

गाली-गलौज से शुरू होकर लाठी-डंडों तक पहुंची हिंसा

आरोप है कि थोड़ी बहस के बाद मनीष हर्षाना और उनके साथियों ने पीड़ित दंपति को गालियां देना और धमकियां देना शुरू कर दिया। मनीष ने धमकी देते हुए कहा इसको यहां से ले जा वरना तुम हम गांव वालों को नहीं जानते... अभी इसको ले जा, आखिरी बार कह रहा हूं वरना यहीं पीटेंगे।

जब पीड़ित ने प्यार से बात करने का अनुरोध किया,आरोप है कि तो मनीष हर्षाना ने उनके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी शालिनी गुप्ता के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई.

सोसाइटी के लोगों के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

दंपति के बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर पास की अंसल वर्सालिया सोसाइटी से महिलाएं और अन्य आठ से दस नागरिक मदद के लिए दौड़कर आए,लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि पार्षद पति के साथ आए युवकों ने हाथ में लाठियां और डंडे से सोसाइटी के लोगों के बीच में से निकालकर पीड़ित प्रयाग वार्ष्णेय को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

बचाव में आए सोसाइटी के लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी कि दूर हो जाओ वरना तुम्हें भी मार पड़ेगी। बाद में सोसाइटी के लोगों ने किसी तरह दंपति को सुरक्षित एक तरफ किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मारपीट में पीड़ित का हाथ खून से लथपथ हो गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के अध्ययन के बाद अपराध पाया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3) (घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना), 190 (गैर-कानूनी सभा), 351(2) (आपराधिक धमकी), और 115/115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत आरोपी मनीष हर्षाना (पार्षद पति) तथा 12 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सामान्य प्रश्न

घटना कब हुई?
घटना गुरुवार रात लगभग दस बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: कूड़े का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पार्षद पति सहित अन्य पर मामला दर्ज