ग्रामीणों ने निगम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
गांव मुजेसर के लोगों ने नगर निगम फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया को मूलभूत समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंपा। गांव में गंदगी और दूषित पेयजल जैसी समस्याएं हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भदौरिया ने समस्याओं को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

बल्लभगढ़। गांव मुजेसर के लोगों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर निगम फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के लोग लंबे समय से गंदगी, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। करण सिंह भदौरिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देश देकर उन्हें जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


