ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादहिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम

हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम

हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम -गलत दिशा में वाहन चलाकर हादसों का खतरा बढ़ा -हर रोज गलत दिशा में चल रहे हैं वाहन फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न...

हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम
-गलत दिशा में वाहन चलाकर हादसों का खतरा बढ़ा
-हर रोज गलत दिशा में चल रहे हैं वाहन
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता 
दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न...
1/ 2हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम -गलत दिशा में वाहन चलाकर हादसों का खतरा बढ़ा -हर रोज गलत दिशा में चल रहे हैं वाहन फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न...
हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम
-गलत दिशा में वाहन चलाकर हादसों का खतरा बढ़ा
-हर रोज गलत दिशा में चल रहे हैं वाहन
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता 
दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न...
2/ 2हिन्दुस्तान पड़ताल: दिन हो या रात हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन आम -गलत दिशा में वाहन चलाकर हादसों का खतरा बढ़ा -हर रोज गलत दिशा में चल रहे हैं वाहन फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न...
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 06 Sep 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-आगरा हाईवे पर यूटर्न की लंबी दूरी और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के अभाव में हाईवे पर वाहन चालक बेधड़क गलत दिशा में चल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वाहन चालक दिन के वक्त ही गलत दिशा में चलते हैं। रात के वक्त भी वाहन गलत दिशा में चलते हुए देखे जा सकते हैं। उधर, एसीपी ट्रैफिक देवेंद्र यादव कहते हैं कि हर रोज औसतन 50 वाहन चालकों के गलत दिशा के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। छह लेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले हाईवे पर जगह-जगह कट बने हुए थे। मगर हाईवे छह लेन का निर्माण होने के बाद हाईवे पर जगह-जगह बने कट खत्म कर दिए गए हैं। अब इन कटों के बजाय हाईवे की दूसरी ओर जाने के लिए पुलों के नीचे यूटर्न दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। शॉर्ट-कट के चक्कर में वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं। जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 1 एस्कॉर्ट्स मोड़ से अजरोंदा चौक तक रात में भी रॉन्ग साइड: हाईवे के एस्कॉर्ट्स मोड़ से लेकर अजरोंदा पुल तक हर रोज वाहन गलत दिशा में चल रहे हैं। इस कारण व्यस्त हाईवे पर वाहनों के टकराने का खतरा बना रहा है। यहां दिन में ही नहीं रात में भी वाहन चालक गलत में दिशा में चलते हैं। यहां अंधेरा रहता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस भी इन वाहनों को नहीं रोक पा रही है। अधिवक्ता संजीव चौधरी, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन: वे हर रोज अदालत आते-जाते देखते हैं कि हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चल रहे हैं। सड़क सुरक्षा के लिए इन्हें रोका जाना जरूरी है। 2 ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन: ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक तक वाहन चालक धड़ल्ले से गलत दिशा में चल रहे हैं। यहां ट्रैक्टर से लेकर ट्रक तक गलत दिशा में चलते देखे जा सकते हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। मेट्रो स्टेशन के सामने कई सड़क हादसे हो चुके हैं। हाईवे का यह क्षेत्र सड़क सुरक्षा के लिए पहले से ही खतरा बना हुआ है। गलत दिशा में चल रहे वाहन इस खतरे को और बढ़ा रहे हैं। तरुण गुप्ता, सीए एवं ट्रैफिक वॉलिएंटर: गलत दिशा में वाहन चलने का एकमात्र कारण वे पुलिस की निष्क्रियता को मानते हैं। पुलिस का ध्यान सिर्फ ट्रकों पर रहता है। गलत दिशा में वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाए जाने की जरूरत है। 3 सेक्टर-19 डीपीएस के सामने: सेक्टर-19 दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने भी गलत दिशा में वाहन चलते हैं। यहां लोग ओल्ड फरीदाबाद चौक से डीपीएस की ओर वाहन गलत दिशा में चलते हैं। वहीं यहां से बाबा नगर की ओर भी वाहन जाते हैं। स्कूल शुरू होने और छुट्टी के वक्त स्कूल की बसें आती-जाती है। उसी वक्त यहां गलत दिशा में वाहन चल रहे होते हैं। जिससे यहां सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। चश्मदीदों का कहना है कि कई बार यहां वाहन टकरा भी चुके हैं। राजेश वशिष्ठ, प्रधान, एसएसएफ गु्रप: ट्रैफिक पुलिस को गलत दिशा में चल रहे वाहनों पर रोक लगाने के लिए बड़े स्तर पर चालान करने चाहिए। ऐसे वाहन चालकों पर मुकदमे दर्ज करने की जरूरत है। 4 बड़खल चौक: बड़खल मेट्रो स्टेशन से लेकर बड़खल चौक के बीच 24 घंटे गलत दिशा में वाहन चल रहे हैं। बड़खल चौक पर तो ट्रैफिक पुलिस का बूथ भी है। यहां वाहन चालक पुलिस के सामने ही गलत दिशा में चलते हैं। यहां से सेक्टर-28 और 29 की ओर जाने वाले वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं। पुलिस चालान भी करती है। लेकिन यहां चालान का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। गलत दिशा में चलने के बावजूद वाहन चालकों को अहसास ही नहीं हो रहा है कि वे गलत दिशा में चल रहे हैं। भावना धवन, ट्रैफिक वॉलिएंटर: दिल्ली-चंडीगढ़ की तरह फरीदाबाद में भी ट्रैफिक पुलिस को सख्ती करनी चाहिए। जब तक वाहन चालकों में कानून का भय नहीं होगा। तब तक वाहन चालक गलत दिशा में चलते रहेंगे। ---- हाईवे पर हुए सड़क हादसों का ब्योरा कुल मौत घायल माह 5 10 जनवरी 9 11 फरवरी 12 9 मार्च 10 12 अप्रैल 4 6 मई 5 12 जून 6 10 जुलाई 12 13 अगस्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें