छात्रों को 12 अप्रैल तक दस्तावेज पूरे करने की मोहलत

Apr 08, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल में डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों से दस्तावेज जल्द पूरे करने की अपील की गई है। उपायुक्त ने कहा कि कई आवेदन अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित हैं। विद्यार्थियों को 12 अप्रैल तक अपने आवश्यक कागजात पूरे करने की आवश्यकता है ताकि वे छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें।

छात्रों को 12 अप्रैल तक दस्तावेज पूरे करने की मोहलत

पलवल, सरसमल। डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों से दस्तावेज जल्द पूरे करने की अपील की गई है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि कई आवेदन अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के पात्र विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं, लेकिन जरूरी कागजात पूरे न होने से प्रक्रिया अटकी हुई है। ऐसे सभी विद्यार्थी 12 अप्रैल तक अपने दस्तावेज पूरा कर लें, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।