Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsUniversity Distances Itself from Arrested Doctors Linked to Terror Module
 यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर आरोपी डॉक्टरों से नाता तोड़ा

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर आरोपी डॉक्टरों से नाता तोड़ा

संक्षेप:

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर आरोपी डॉक्टरों से नाता तोड़ा -यूनिवर्सिटी की कुलपति ने जारी किया बयान फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो...

Nov 12, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर आरोपी डॉक्टरों से नाता तोड़ा -यूनिवर्सिटी की कुलपति ने जारी किया बयान फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरों से पल्ला झाड़ लिया है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर भूपिंदर कौर आनंद ने बुधवार को प्रेस को जारी बयान में बताया है कि यूनिवर्सिटी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अत्यंत दु:खी और व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं धमाके में मारे गए और इससे प्रभावित सभी निर्दोष लोगों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि हमें यह भी पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि विश्वविद्यालय का उक्त व्यक्तियों के साथ कोई संबंध नहीं है। विश्वविद्यालय इस बात पर भी गहरी चिंता व्यक्त करता है। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और साख को धूमिल करने के स्पष्ट इरादे से निराधार और भ्रामक कहानियां प्रसारित कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी ऐसे रसायन या पदार्थ का उपयोग, भंडारण या संचालन नहीं किया जा रहा है, जैसा कि कुछ प्लेटफार्मों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल एमबीबीएस छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। प्रयोगशाला की प्रत्येक गतिविधि नियामक प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल, वैधानिक मानदंडों और नैतिक मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए की जाती है। हम सभी संगठनों और व्यक्तियों से भी आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदारी से कार्य करें और विश्वविद्यालय से संबंधित कोई भी बयान देने या साझा करने से पहले आधिकारिक माध्यमों से तथ्यों की पुष्टि कर लें। हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि एक जिम्मेदार संस्था के रूप में हम राष्ट्र के साथ एकजुटता से खड़े हैं तथा अपने देश की एकता, शांति और सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करते हैं। बता दें कि अल-फलाह विश्वविद्यालय, धौज, हरियाणा विधान सभा के अधिनियम संख्या 21/2014 द्वारा एक निजी विश्वविद्यालय, यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है और भारतीय विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। उन्होंने बताया कि अल-फलाह समूह वर्ष 1997 से विभिन्न संस्थानों का प्रबंधन कर रहा है। यह वर्ष 2009 में स्वायत्त हो गया था और वर्ष 2014 में एक विश्वविद्यालय बन गया था। 2019 से अपने मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन कर रहा है और भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सदस्यों में से एक भी है। उन्होंने बताया कि हमारा विश्वविद्यालय 2019 से विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है और स्नातक एमबीबीएस छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है। हमारे संस्थान से प्रशिक्षित और स्नातक डॉक्टर वर्तमान में भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित अस्पतालों, संस्थानों और संगठनों में ज़िम्मेदार और प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय में 2023 में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम एमडी और एमएस भी रहे हैं। -----------------