अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास अज्ञात युवक का शव मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

सोहना, संवाददाता। नगर परिषद के गांव रायपुर के निकट अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास अज्ञात युवक का लावारिश शव पड़ा मिला है। शव गली-सड़ी हालत में मिला

अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास अज्ञात युवक का शव मिला

सोहना, नरेश कुमार । नगर परिषद के गांव रायपुर के निकट अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास अज्ञात युवक का लावारिश शव पड़ा मिला है। शव गली-सड़ी हालत में मिला होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

शव की खोज

रविवार की सुबह नगर परिषद के गांव रायपुर से लगती अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास पत्थरों के बीच ग्रामीणों ने गली-सड़ी हालत में अज्ञात युवक का लावारिश शव पड़ा मिला है। जिसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। मौके मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिस टीम की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।

पोस्टमार्टम की जानकारी

जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र का अंदाजा शव गली-सड़ी होने के कारण पता नहीं चल पा रहा है। शव में कीड़े पड़े हुए तथा मृतक के सिर से बाल गायब है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर की बोर्ड टीम के माध्यम से कराया जाएगा। जिसका पोस्टमार्टम गुरुग्राम या रोहतक पीजीआई अस्पताल में कराया जाएगा। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात मृतक की मौत का कारण का पता पोस्टमार्टम से ही पता चल पाएगा।

---------

सामान्य प्रश्न

अज्ञात शव किस स्थान पर मिला?
अज्ञात शव नगर परिषद के गांव रायपुर के निकट अरावली पहाड़ी में रेल लाइन के पास मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।