Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTwo Friends Stabbed While Rescuing Halwai in Faridabad Police File Case
दोस्त को बचाने आए युवकों को चाकू मारे

दोस्त को बचाने आए युवकों को चाकू मारे

संक्षेप:

फरीदाबाद के निखिल विहार इलाके में दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। ये दोनों अपने दोस्त हलवाई लोकेश को बचाने आए थे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Feb 05, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। निखिल विहार इलाके में अपने हलवाई दोस्त को बचाने आए दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, निखिल विहार इस्माइलपुर निवासी लोकेश सिंह हलवाई का काम करते हैं। तीन फरवरी की रात करीब 2:00 बजे वह अपनी पत्नी कोमल के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें कृष्णा, दीपक और उसके चार दोस्तों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वे उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर पीड़ित ने अपनी मदद के लिए अपने दोस्त नरेंद्र और मंजीत को फोन कर वहां बुला लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों दोस्तों ने आकर हमलावरों से पीड़ित के साथ गाली-गलौज न करने का आग्रह किया, लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के साथ उनके दोस्तों के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि कृष्णा और उसके साथियों ने पीड़ित हलवाई को बचाने आए दोनों दोस्त मंजीत और नरेंद्र को चाकू घोंप दिया। इससे वह दोनों दोस्त गंभीर रूप घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस पर पीड़ित अपने दोस्तों को एंबुलेंस से बीके अस्पताल ले आया। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें यहां से दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी कृष्णा ने तीन माह पहले भी उसके साथ झगड़ा किया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।