अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

संक्षेप:

पलवल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में ब्रह्मवीर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे मामले में राजवीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। दोनों चालक मौके से फरार हो गए...

Sep 15, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल। अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सिहौल के रहने वाली रणधीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 14 सितंबर की सुबह उसका छोटा भाई ब्रह्मवीर सिहौल-पेलक रोड पर सैर करने के लिए घर से निकला था। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसके भाई को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से वह अपने भाई को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दूसरे मामले में मथुरा के नौगांव के रहने वाले जगबीर ने बताया कि उसका भाई राजवीर पलवल स्थित यातायात थाने के पीछे बनी कालोनी में रहता था। 13 सितंबर की रात को वह आल्हापुर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीर उसके भाई राजवीर को लेकर जिला नागरिक अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।