ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददो ईमएयू रहेंगे आशिंक रूप से रदद

दो ईमएयू रहेंगे आशिंक रूप से रदद

दो ईमएयू रहेंगे आशिंक रूप से रदद फरीदाबाद दिल्ली मंडल के किशनगंज यार्ड के एफओबी की मरम्मत कार्य को लेकर शुक्रवार से शकूरबस्ती को जाने व आने वाली ईएमयू ट्रेनों को आंशिक रूप से रदद किया गया है। दोनों...

दो ईमएयू रहेंगे आशिंक रूप से रदद
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 27 Sep 2018 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली मंडल के किशनगंज यार्ड के एफओबी की मरम्मत कार्य को लेकर शुक्रवार से शकूरबस्ती को जाने व आने वाली ईएमयू ट्रेनों को आंशिक रूप से रदद किया गया है। दोनों ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से बनकर वापस लौटेंगी। उत्तर रेलवे ने पलवल से शकूरबस्ती को जाने वाली ईएमयू 64019 को आंशिक रूप से रदद किया गया है। यह ट्रेन 28 व 29 सितंबर को शकूरबस्ती न जाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही पलवल के लिए वापस लौटेंगी। यह पलवल से रात 10 बजे से शकूरबस्ती के लिए रवाना होती है। शकूरबस्ती से पलवल को जाने वाली ईएमयू संख्या 64908 दो दिन 29 व 30 सितंबर को नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी। यह शकूरबस्ती से शाम 5:50 से पलवल के लिए रवाना होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें