लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
पलवल के करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक मोहम्मद जैद के साथ तीन युवकों ने लिफ्ट के बहाने मारपीट की, बंधक बनाया और नकदी लूटी। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया है। यह घटना 7 मई की रात हुई थी।

पलवल, अजित कुमार। करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी लूट मामले में होडल थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम (निवासी खेड़ी कंकर, नूंह) के रूप में हुई है। होडल थाना प्रभारी के अनुसार नूंह जिले के गांव रवा निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर कोसीकलां से आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी।
जैद ने उन्हें ट्रक में बिठा लिया। इसके बाद लूट की वरदात को अंजाम दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


